नामचर्चा आयोजित कर सचखंडवासी बहन राजकुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Published On

मेरठ (सच कहूँ न्यूज़)। Meerut News: सच्चे नम्र सेवादार धर्म सिंह की भाबी राजकुमारी पत्नी रमेश चंद, निवासी ग्राम सैफपुर कर्मचन्दपुर हस्तनापुर, मेरठ को उनके पैतृक ग्राम में जिला स्तरीय नाम चर्चा आयोजित कर साध संगत ने श्रधांजलि अर्पित की। सचखंड वासी बहन राजकुमारी इंसान विगत 17 नवम्बर 2025 को अपनी सांसारिक यात्रा को पूर्ण कर सतगुरु की गोद में बैठकर सचखंड जा विराजी।

आज उनके नामित जिला स्तरीय नाम चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें उनको श्रद्धांजलि देने के लिए भारी तादाद में साध संगत और काफी संख्या में सच्चे नम्र सेवादार भाई बहन उपस्थित हुए। धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर नाम चर्चा का शुभारंभ किया गया, इसके बाद अरदास लगाई गई। नाम चर्चा का संचालन सच्चे नम्र सेवादार डॉ सतेंद्र इंसान द्वारा किया गया। कविराज राजवीर इंसान, रकम सिंह इंसान, बलराज इंसान, राजेन्द्र इंसान, सुधीर इंसान, शिवकुमार इंसान, जयकरण इंसान आदि भाइयों ने चेतावनी प्रथाएं संबंधी शब्द लगाएं एवं मास्टर देविंदर इंसान ने साथ संगत को पूज्य गुरु जी द्वारा रचित ग्रंथ बंदे से रब्ब भाग 1 में से मनुष्य जन्म का असली उद्देश्य क्या है संबंधी व्याख्या साध संगत को पढ़ कर सुनाई गई। Meerut News

सभी साध संगत, सच्चे नम्र सेवादार एवं उनके परिजनों ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सच्चे नम्र सेवादार श्री धर्म सिंह का पूरा परिवार काफी समय से डरे से जुड़ा है एवं परिवार में आपस में बहुत प्रेम है।श्रीमती ओमबीरी इंसान अपने पीछे पति श्री रमेश चंद इंसान, पुत्र ललित, हर्षित इंसान, पुत्री आशा इंसान, प्राची इंसान को छोड़कर गई हैं, दोनों बेटियों की शादी उनके चोला छोड़ने के एक सप्ताह बाद की निर्धारित थी, जो कि सतगुरु जी की दया मेहर से परिजनों ने मिलजुलकर सम्पन्न कराई। नाम चर्चा में सच्चे नम्र सेवादार डॉ सतेंदर इंसान, धर्मसिंह इंसान, हरपाल इंसान, अंकित इंसान, सतपाल आदि उपस्थित रहे। नाम चर्चा के बाद कुछ समय सचखंड वासी बहन के लिये साध संगत ने सिमरन किया। Meerut News

यह भी पढ़ें:– साध-संगत ने अति जरूरतमंद परिवार को दिया राशन

About The Author

Related Posts