यूपी देश की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित: नरेंद्र कश्यप

Published On

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रदेश सरकार की गिनाई आठ साल की उपलब्धियां

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश  में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने बीमारू राज्य की छवि से उभरकर खुद को देश की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया। Ghaziabad News

नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि “आठ साल पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, आज यह देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरकर सामने आया है। कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर तक, सरकार ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह 8 साल उत्तर प्रदेश के लिए बेमिसाल और ऐतिहासिक रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने ‘बीमारू राज्य’ की छवि को पीछे छोड़ते हुए देश की आर्थिक शक्ति के रूप में खुद को स्थापित किया है। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता से जुड़ी थी। आज यह देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक बन चुका है। सरकार ने संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया। माफियाओं पर कार्रवाई की और उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया।

उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए व्यापक योजनाएँ चलाई हैं। पिछले 8 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में किसानों के कर्ज माफ किए गए। सिंचाई सुविधाओं में सुधार किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। Ghaziabad News

उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी के रूप में नई ऊंचाइयां छू रहा है। गोरखपुर, कुशीनगर और जेवर जैसे नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे प्रदेश को वैश्विक स्तर पर जोड़ने का काम कर रहे हैं। मेरठ-प्रयागराज, गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व तरीके से मजबूत किया है। शिक्षा, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों में अद्भुत कार्य हुआ है।

शिक्षा और स्वास्थ्य की हर नागरिक को मिल रही बेहतर सुविधाएं

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या को बढ़ाया और आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी। साथ ही, सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया गया, जिससे शिक्षा का स्तर पहले से अधिक मजबूत किया है।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति को मिली नई पहचान

प्रदेश में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड लागू किया गया। सरकारी नौकरियों और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया गया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिली।

पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत का हो रहा उत्थान | Ghaziabad News

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रदेश के गौरव को और बढ़ा रहा है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि अब 27 तारीख को विधानसभा वार प्रेस वार्ता के जरिए सभी उपलब्धियां को आम जनों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रेस वार्ता में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सदर विधानसभा विधायक संजीव शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी ,गुंजन शर्मा, महामंत्री राजेश त्यागी, सौरभ जायसवाल, अमित त्यागी, अश्वनी शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी,करण शर्मा, सोनू भाटी आदि मौजूद  रहे।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan: जोधपुर में भयंकर हादसा, तीन की मौत

About The Author

Related Posts