मिंटो ब्रिज के नीचे पानी में फंसा वाहन, डूबने से चालक की मौत

Published On

नयी दिल्ली। राजधानी में रविवार की सुबह मूसलाधार बारिश होने से मिंटो ब्रिज के नीचे जमा पानी में एक वाहन ( छोटा हाथी) फंसने से चालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय कुंदन कुमार टाटा ऐस ( छोटा हाथी) लेकर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ से कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। बारिश के करण मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भरा था। चालक ने पानी से अपने वाहन को निकालने की कोशिश की लेकिन निकल नहीं पाया और पानी में डूब गया।

Minto Bridge

उन्होंने कहा कि चालक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट का निशान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंदन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का रहने वाला है। वह यहां शंकर मार्किट स्थित टैक्सी स्टैंड के पास रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts