कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 55 सेंटीमीटर की वृद्धि

Published On

हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को यमुना में छोड़ा गया 39,046 क्यूसेक पानी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दो दिन पूर्व हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 55 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, शनिवार को भी बैराज से 39,046 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया। Kairana News

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में जल प्रवाहित किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। विगत गुरुवार को शाम चार बजे बैराज से छोड़े गए 65,384 क्यूसेक पानी के कैराना पहुंचते ही यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो गई। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 67 सेंटीमीटर बढ़ने के साथ ही 229.50 मीटर से 230.17 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि शनिवार को यमुना के जलस्तर में करीब 12 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार प्रातः आठ बजे यमुना नदी का बहाव 230.05 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भी बैराज से अधिकतम 39,046 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को 39,046 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है। फिलहाल यमुना का बहाव सामान्य है। खतरे की कोई बात नही है। क्षेत्र में नदी का चेतावनी बिंदु 231.000 व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: पर्यावरण प्रेमी स्व. रामकिशन गुप्ता को सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

About The Author

Related Posts