योगी अदित्यनाथ के पिता का निधन

Published On

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया। अवस्थी ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया। गौरतलब है कि आनंद सिंह बिष्ट की हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर बताई जा रही थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts