नेशनल हाईवे पर फिसली युवक की बाइक, मौत

Published On

कैराना। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव को साथ ले गए।

शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नेशनल हाईवे पर आर्यपुरी ईंट भट्ठे के निकट अचानक बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद बाइक फिसलने के बाद सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मुस्तकीम (32) निवासी मोहल्ला खैलकलां कैराना के रूप में हुई। उधर, सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा गया। बताया जा रहा है कि मृतक मुस्तकीम कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। उसके परिवार में भतीजे के घर पर चिनाई का कार्य चल रहा है, जिसके लिए वह ईंट भट्ठे पर गया था। बाद में परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts