हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home खेल भारत-दक्षिण अ...

    भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में होगा सख्त बायो-बबल

    IND vs SA Sachkahoon

    भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में होगा सख़्त बायो-बबल

    जोहानसबर्ग (एजेंसी)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली आगामी सीरीज में अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो लक्षण गंभीर नहीं होने तक उसे बायो-बबल से बाहर ना जाते हुए अपने कमरे में ही क्वारंटीन रहना होगा। साथ ही उसके तत्काल संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। यह मेहमान टीम के जोहानसबर्ग पहुंचने से पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) द्वारा बनाए गए बायो-बबल के सख़्त नियमों का हिस्सा हैं। सीएसए के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शुएब मंजरा के अनुसार दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए हैं कि बायो-बबल में किसी भी पॉजिटिव मामले से निपटना आसान होगा। मंजरा ने क्रिकइंफो को बताया, “यह ध्यान में रखते हुए कि बायो-बबल में रहने वाले सभी सदस्यों का पूरा टीकाकरण हो चुका है, अगर पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति स्थिर हालत में हो, तो वह अपने कमरे में ही क्वारंटीन हो सकता है। तत्काल संपर्क में आए लोगों का लगातार कोरोना टेस्ट किया जाएगा और वह खेलना जारी रखेंगे।”

    मंजरा ने यह भी बताया कि ओमिक्रॉन वेरियंट के कारण उन्हें बायो-बबल बनाने की योजना में बदलाव करने पड़े। अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद वह इस सीरीज के बायो-बबल में खिलाड़ियों को थोड़ी छूट देना चाहते थे जो अब नहीं हो पाएगा।

    बीसीसीआई ने इस दौरे को जारी रखने का फैसला किया

    दक्षिण अफ्रीका के गॉटेंग प्रांत में नवंबर महीने में यह ओमिक्रॉन वेरियंट सामने आया था। स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य देशों को इसकी जानकारी दी। सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि यह बहुत जोखिम भरा हो सकता है और इसके संक्रमण में बढोतरी हो सकती है। इन सबके बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस दौरे को जारी रखने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने इसके कार्यक्रम में बदलाव करने की मांग भी की। इस दौरे के जारी रहने के पहले संकेत तब मिले थे जब बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम को साउथ अफ्रीका दौरे से वापस नहीं बुलाया था। वह सीरीज ब्लूमफोंटेन में दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेली गई थी।

    यह पूछे जाने पर कि क्या भारत और साउथ अफ्रीका की इस सीरीज में दर्शकों को मंजूरी मिलेगी, मंजरा ने कहा, “सरकार के निदेर्शानुसार केवल 2000 समर्थक ही मैच देखने आ पाएंगे।”हालांकि इस हफ़्ते दक्षिण अफ्रीकी सरकार नए प्रतिबंध जारी करेगी जिससे दर्शकों की उपस्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। मेजबान देश इस समय खुली सीमाओं, आधी रात से सुबह चार बजे के कर्फ़्यू, अनिवार्य मास्क और प्रतिबंधित जनसमूहों के साथ लेवल 1 अलर्ट पर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रीय कोरोनावायरस कमांड काउंसिल (एनसीसीसी) त्योहारों की इस अवधि में और कड़े प्रतिबंध लगाएगी जो नए साल के पहले दिन तक लागू होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here