हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल टेकबाल इण्डिय...

    टेकबाल इण्डिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर की चौथी चैम्पियनशिप आयोजित

    Teqball India
    टेकबाल इण्डिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर की चौथी चैम्पियनशिप आयोजित

    टेकबाल इण्डिया के तत्त्वाधान में 15 से 18 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय स्तर की चौथी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से आए फ्रीस्टाइलर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 10 से अधिक राज्यों ने इस चैम्पियनशिप में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस चैम्पियनशिप को 4 श्रेणियों में विभाजित किया गया था – पुरुषों के डबल्स, पुरुषों के सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स, महिलाओं के सिंगल्स। अनास और डेक्लान ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए मुंबई के लिए गोल्ड जीता, वहीं विनित और ग्लेन ने मुंबई के लिए रजत जीते।

    देव और प्रथम ने मुंबई के लिए कांस्य जीता। इस साल पुरुषों के सिंगल्स में विनित ने स्वर्ण पदक जीता और डेकलन ने पुरुषों के सिंगल्स में रजत जीता । गुजरात टीम के लिए तीर्थ ने कांस्य पदक जीता। अनास और क्विम्सी ने मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने ग्लेन और शिज़ा को कड़ी टक्कर देते हुए अपना स्वर्ण पदक जीता । प्रत्यक्ष और भूमि ने मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में मुंबई के लिए कांस्य जीता। महिलाओं के सिंगल्स में क्विम्सी ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं रजत पदक भूमि और शिज़ा ने जीते।

    एक बार फिर से मुकाबले को डोमिनेट करते हुए मुंबई ने सबसे अधिक स्वर्ण और रजत पदक जीते। इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के लिए स्पॉन्सर्स से लगातार समर्थन और सहयोग मिलता रहा है।

    रॉयल स्पोर्ट्स टेकबॉल मुंबई के लिए पिछले दो वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाली जर्सीज डिज़ाइन कर रहा है और राइटबाइट मैक्स प्रोटीन ने इस क्लब के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रोटीन बार, कुकीज़ और चिप्स प्रदान करने का कार्य किया। अल्फा 8 और मोजोको कोकोनट वॉटर इस प्रतियोगिता का रिफ्रेशमेंट पार्टनर रहा। टेकबाल क्लब के साथ सच कहूँ और सच्ची शिक्षा ने आधिकारिक मीडिया पार्टनर रहते हुए लगातार देश भर में खेलों के बारे में जागृत करते हुए नौजवानों को प्रेरित करने का काम किया है।

    यह भी पढ़ें:– Enigma Envisage 2023 के जश्न में डूबा पोदार कॉलेज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here