ठंड ने तोड़ दिया 119 साल का रिकॉर्ड

Published On

घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग | Cold Broke Record

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड (Cold) और कोहरे ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। उधर दिल्ली में पिछले 119 साल का रिकॉर्ड तोड़कर दिसंबर सबसे ठंडा महीना रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में गलन महसूस की गई। सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भयंकर सर्दी और कोहरे ने यातायात की रफ्तार को धीमा कर दिया है। इसकी वजह से फ्लाइट्स और ट्रेनें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

211 ट्रेन चल रही लेट, हवाई सेवा भी प्रभावित

ठंड और कोहरे के चलते मंगलवार को यातायात बुरी तरह चरमराती दिखी। आज तकरीबन 211 ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। वहीं हवाई सफर पर भी कोहरे का असर है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित फ्लाइट के संबंध में बात कर लें।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल की सबसे सर्द रात

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में बीती रात 10 वर्षों में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। श्रीनगर में पारा शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में पिछले एक दशक में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां पारा लुढ़ककर 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विभाग ने बताया कि शहर में सबसे सर्द रात 28 दिसंबर, 1998 को दर्ज की गई थी, जब पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद इतनी ठंड 31 दिसंबर 2007 को पड़ी, जब तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

  • हरियाणा, पंजाब सहित देश में नहीं थम रहा ठंड का कहर
  • स्कूलों में छुट्टियां घोषित
  • दफ्तरों में भी कम दिख रही अधिकारी, कर्मचारियों की हाजरी
  • अलावों का सहारा लेने के मजबूर हुए लोग
  • सड़कों पर रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts