हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश Palnadu Accid...

    Palnadu Accident News: ख़ुशी-ख़ुशी में चले गए मौत के मुंह में! नई कार खरीदने की थी खुशी!

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    हादसे में चार लोगों की मौत | Palnadu Accident News

    अमरावती (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में नई कार खरीदने की खुशी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। कार की पूजा करा कर लौट रहा परिवार एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। चार अन्य के घायल हो गए। Palnadu Accident News

    Kurukshetra Family Murder: ख़त्म कर पूरा परिवार खुद भी की ख़ुदकुशी!

    यह दुर्घटना आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में उस समय हुई जब परिवार पड़ोसी राज्य तेलंगाना में नए एसयूवी की पूजा के बाद घर लौट रहा था। वापसी में भरमनपल्ली के पास अडांकी-नारकेटपल्ली राजमार्ग पर कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उसमें आठ यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    मृतकों की पहचान टी. सुरेश, वनिता, योगुलु और वेंकटेश्वरलु के रूप में हुई है। वे पोट्टि श्रीरामुलु नेल्लोर जिले के कावली मंडल के सिरिपुरा के निवासी थे। पुलिस को संदेह है कि चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। Palnadu Accident News

    Rajasthan Road Accident: राजस्थान में हुआ स्कूली बस का दर्दनाक हादसा, 3 मासूमों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here