डीजे की तेज आवाज ने ली जान, नाचते हुए गिरा युवक फिर उठा ही नहीं

Published On

उज्जैन (सच कहूँ न्यूज)। मध्यप्रदेश के उज्जैन के इंगोरिया में एक ऐसी घटना घटी जिससे आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग दहशहत में आ गए। दरअसल इंगोरिया में बारात में डीजे के तेज म्यूजिक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, जब युवक डीजे पर डांस करते-करते अचानक बेहोश हो गया फिर उसको होश नहीं आया। बारात में शामिल लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पंवासा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार डीजे की तेज आवाज से उसे हार्ट अटैक आया जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई।

कैसे हुई घटना

थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया के अनुसार, उज्जैन के पास ग्राम अम्बोदिया डेम निवासी 18 वर्षीय लाल सिंह पिता विक्रम सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में ताजपुर आया था। रात 12:30 बजे लाल सिंह दोस्तों के साथ डीजे के पीछे डांस करने लगा। उसके दोस्तों ने बताया कि रास्ते में लाल सिंह ने एक जगह पानी पीया फिर डांस शुरू कर दिया। डीजे की तेज आवाज थी और सभी दोस्त नाच रहे थे इस बीच लाल सिंह अचानक बेहोश होकर गिर गया। दोस्त पुरण सिंह उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। उसकी मौत हो गई।

डांस के दौरान बना रहा था वीडियो

बारात में मौजूद लोगों के अनुसार, लाल सिंह बारात में डांस करते-करते खुद अपना वीडियो बना रहा था। उसके मोबाइल से मिले वीडियो में दिख रहा है कि वो दोस्तों के साथ इंजॉय कर रहा है। वीडियो पर उसके चेहरे पर कोई थकान नहीं दिख रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts