हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More

    Eid-ul-Fitr 2024 Feast: इस ईद पर इस स्वादिष्ट व्यंजन की दें अपने दोस्तों को दावत, उंगली चाटते रह जाएंगे!

    Eid-al-Fitr Recipe

    Eid-ul-Fitr 2024 Feast: नई दिल्ली। ईद-उल-फितर जोकि व्रत के पवित्र महीने रमजान की समाप्ति का प्रतीक है, इसे व्रत तोड़ने के पर्व के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन महत्वपूर्ण सरकारी अवकाश रहता है, रमजान जोकि शव्वाल के पहले तीन दिनों के दौरान मनाया जाता है, यह इस्लामी चंद्र कैलेंडर का 10वां महीना होता है और यह सामुदायिक प्रार्थनाओं, दावतों, उपहार देने और दान का समय होता है। Eid-al-Fitr Recipe

    रमजान जोकि मुसलमानों के लिए खुशी और उत्सव का वक्त होता है और ईद-उल-फितर 2024 की दावत में स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपने दोस्तों को दावत देकर इसे बेहतर तरीके से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपके साथ कुछ व्यंजन और उसकी रेसिपी दी जा रही है जिसे बनाकर आप अपने पर्व को खुशहाल बना सकते हैं।

    सबसे स्वादिष्ट पसंदीदा सेवई खीर | Eid-al-Fitr Recipe

    यह भारतीय घरों में ईद पर बनाया जाने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन है जोकि एक मीठे दूध में बनने वाली मिठाई है।

    सेवइयां बनाने की विधि | Eid-al-Fitr Recipe

    सबसे पहले आपको सेंवई नूडल्स लेनी है, फिर इसको घी में धीमी आंच पर भूनना पड़ेगा। भूनते भूनते जब वह सुनहरे भूरे रंग की हो जाएं तो उनमें दूध डालकर उसे पकाएं। इस दौरान आप इनमें इलायची और केसर डाल सकते हैं और मध्यम आंच पर पकाते रहना है। इस सेवईयों की खीर को तब तक उबलने दें, जब तक दूध आधा न रह जाए। जब दूध आधा रह जाए तो उसमें कटे हुए सूखे मेवे जैसे खजूर, बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालकर इसे बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। अब यह बनकर तैयार हो गई है और अब इसे परोसा जा सकता है। गर्मियों में ठंडी सेवइयां खाने का स्वाद ही अनूठा होता है, इंसान का खाते-खाते पेट भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता।

    Eid al-Fitr 2024 Updates : इन राज्यों को छोड़कर पूरे देश में कल मनाई जाएगी ईद!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here