हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खेत की डिग्गी...

    खेत की डिग्गी में डूबने से तीन बालकों की मौत

    Three children died

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भादरा थाना क्षेत्र के गांव पटवा में तीन बालकों की एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात लगभग दस बजे पटवा से रामगढ़िया मार्ग पर किसान धमार्राम के खेत में पानी की डिग्गी में कमल (12) योगेश (15) और युवराज (11) के शव तैरते हुए दिखाई दिए। ये बालक नहाने के लिए डिग्गी पर चले गए थे।

    बालकों के परिजनों ने खेतों से काम करके शाम को वापस घर आने पर उनका कुछ देर तक इंतजार किया और फिर उन्हें तलाशना शुरू किया। बाद में साइकिल, चप्पलें और कपड़े देखकर बालकों को डिग्गी में तलाशने पर उनके शव तैरते मिले। भादरा थाना उप निरीक्षक राकेश गोदारा ने बताया कि पुलिस ने आज तीनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।