हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Hair Care: बा...

    Hair Care: बालों को घना और लंबा बनाने के लिए घर पर तैयार करें ये तेल, लोग भी पूछने लगेंगे बढ़ते बालों का राज…

    Hair Care
    Hair Care: बालों को घना और लंबा बनाने के लिए घर पर तैयार करें ये तेल, लोग भी पूछने लगेंगे बढ़ते बालों का राज...

    Hair Care: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए मार्केट में तरह-तरह के तेल मिलते हैं, लेकिन इन तेलों में कृत्रिम रंग, सुगधित केमिकल्स होते हैं, जो बालों को फायदों से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं, ऐसे में अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं और बाल बढ़ाना चाहते हैं, तो आप घर पर ही तेल बनाकर बालों पर लगा सकते हैं, ये प्राकृतिक तेल बालों की ग्रोथ बेहतर करता है और इनसे बालों का झड़ना भी रुक जाता है। आप करी पत्ते, मेथी और गुड़हल के फूल से 3 तरह के हेयर ग्रोथ आॅयल बनाकर बालों पर लगा सकते हैं, इन तेलों को बनाना बेहद आसान भी है और यह तेल बाल बढ़ाने में असरदार भी हैं।

    Diwali Special: दिवाली पर इन टिप्स के साथ शुरू करें घर की सफाई, बिना किसी थकान के चमकेगा घर का हर कोना..

    बालों को बढ़ाने के लिए घर पर तैयार करें तेल | Hair Care

    करी पत्ते का तेल:- बालों के लिए करी पत्ते कई तरह से फायदेमंद होते हैं, करी पत्ते प्रोटीन से भरपूर होते हैं, और इनमें बीटा कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो बालों का झड़ना रोकने में मददगार है, करी पत्ते एंटी-आॅक्सीडेंट्स के भी अच्छे स्रोत होते हैं, जिनसे बालों की नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स का सफाया हो जाता है।

    तेल को कैसे तैयार करें:- इस तेल को बनाने के लिए आपको नारियल तेल और करी पत्ते की जरूरत होगी, सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें मुट्ठीभर करी पत्ते डाल लें, जब करी पत्ते चटकने लगे और पककर काले हो जाएं तो आंच बंद करके तेल अलग रख दें, इस तेल को बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ तो होती ही है, साथ ही समय से पहले बालों के सफेद होने की दिक्कत से भी छुटकारा मिल जाता है। Hair Care

    गुडहल का तेल:- बता दें कि गुड़हल विटामिन सी, फ्लेवेनॉइड्स और अमीनो एसिडस समेत फाइबर और एंटी-आॅक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होता है। गुड़हल के गुण स्कैल्प को मॉइश्चराइज करते हैं और बालों का झड़ना रोककर बालों को बढ़ाने में असर दिखाता है।

    तेल को कैसे बनाएं:- गुड़हल का तेल बनाने के लिए आपको एक कप नारियल का तेल, तकरीबन 10 गुड़हल के फूल और इतने ही गुड़हल के पत्ते लेने हैं, सबसे पहले गुड़हल के फूलों और पत्तों को साफ करके पीस लें, इसके बाद नारियल के तेल को गर्म करें और उसमें गुड़हल का पेस्ट डाल दें। कुछ देर पकाने के बाद इस तेल को ठंडा करने के लिए अलग रख दें, बालों पर शैंपू करने से आधा घंटे पहले इस तेल से सिर की मालिश करें, इससे यह तेल बाल को अंदरूनी रूप से बढ़ाने लगता हैं।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here