हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश धान की सीधी ब...

    धान की सीधी बिजाई करने के लिए कृषि और अन्य विभागों को दिया प्रशिक्षण

    Paddy production

    मोगा(सच कहँंू/विक्की कुमार)। डायरैक्टर कृषि और किसान भलाई विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों अधीन मुख्य कृषि अधिकारी, मोगा डॉ. प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में आज कृषि, बागबानी, जिला मंडी अधिकारी और उप मंडल भूमि रक्षा के आधिकारियों और कर्मचारियों को धान की सीधी बिजाई करने, इस के मुख्य नुक्ते, पेश आने वाली मुश्किलें और उनके हल सम्बन्धित विस्तार सहित तकनीकी जानकारी कृषि अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह द्वारा दी गई। इस प्रशिक्षण में धान की सीधी बिजाई करने के हर पहलू पर विस्तार सहित विचार विमर्श किया गया और खेती स्टाफ के सवालों के जवाब दिए गए। इस प्रशिक्षण दौरान डॉ. सुखराज कौर कृषि अधिकारी ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार जिले में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में धान की सीधी बिजाई करवाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा और सीधी बिजाई वाले किसानों के साथ हर समय संपर्क कायम रखा जाएगा, जिससे इस तकनीक को कामयाब कर भूमिगत जल की बचत और वातावरण को बचाया जा सके।

    इस मौके डॉ. प्रितपाल सिंह मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि धान की सीधी बिजाई संबंधी धान की किस्मों संबंधी भी जानकारी किसानों को दी जायेगी क्योंकि कम समय लेने वाली किस्मों की यदि अभी ही बिजाई की जायेगी तो निश्चय ही फसल का उत्पादन कम निकलेगा। इसलिए कम समय लेने वाली किस्मों की बिजाई जून के दूसरे पखवाड़े में ही की जानी सही है। उन्होंने समूह स्टाफ को सख़्त मेहनत करने और अधिक से अधिक जानकारी किसानों के साथ सांझी करने सम्बन्धित कहा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गाँव अनुसार आधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी तरह की मुश्किल पेश न आए। मुख्य कृषि अधिकारी ने जिले के किसानों से अपील की कि धान की सीधी बिजाई खेती माहिरों के साथ विचार करने उपरांत की जाये, जिससे इसके हर पहलू संबंधी जानकारी हासिल कर कामयाबी प्राप्त की जा सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here