हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में द...

    हरियाणा में दो आईएएस, तीन एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण

    14 HCS officers transferred sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के सोमवार को आदेश जारी किए गए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नियुक्ति के लिये प्रतिक्षारत अजय सिंह तोमर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) लगाया गया है। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कैथल के उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह एचसीएस अधिकारियों में बराड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बिजेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है। अम्बाला के सिटी मजिस्ट्रेट मुकुंद को कालांवली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जगाधरी के सम्पदा अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा को डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here