हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दो मासूम बच्च...

    दो मासूम बच्चे एवं मां के टांके में डूब जाने से मौत

    Children and Mother Died Sachkahoon

    जैसलमेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जैसलमेर जिले में पुलिस थाना लाठी-क्षेत्र के धोलिया गांव के पास स्थित गंगाराम की ढाणी में दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब खेलते हुए दो मासूम बच्चों के टांके में डूब जाने पर उन्हें बचाने के प्रयास में मां भी टांके में कूद गई। शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई। मां, एक बेटी एवं बेटे की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाठी पुलिस के अनुसार जिले के गंगाराम की ढाणी में बंशीलाल का परिवार निवास करता है।

    बंशीलाल के एक पुत्र अभिजीत (5) एवं पुत्री अनुसुइया (7) शनिवार को खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों भाई बहन अचानक टांके के पास पहुंच गए और टांके का दरवाजा खुला होने के कारण टांके में गिर गए।  उनकी मां कुमता (26) घर का काम कर रही थी तथा टांके में गिरने की आवाज सुनकर वह दौड़कर आई और उन्हें बचाने के लिए टांके में कूद गई, जिससे तीनों की डूब जाने से मौत हो गई। शनिवार देर शाम को मृतका के पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीहर पक्ष ने किसी प्रकार की रिपोर्ट नही दी है उसके बाद आज शवो का पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनो के सुपर्द किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।