हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अज्ञात चोरों ...

    अज्ञात चोरों ने मेडिकल से लाखों का सामान उड़ाया

    Thief, Stole, Millions, Medical Store, Police, Punjab

    शहना /टल्लेवाल(राजिन्द्र शर्मा)। बीती रात गांव ठीकरीवाला में स्थित मेडीकल की दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी संबंधी जानकारी देते बांसल दुकान मालिक मुकेश कुमार पुत्र दीवान चंद ने बताया कि वह मेडीकल की दुकान के साथ-साथ मोबायल रिचार्ज करने व कूपन बेचने का होलसेल का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात को 8 बजे के करीब दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह दुकान खोलने पर उनको दुकान में हुई चोरी का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    दुकान की छत से हुए अंदर दाखिल

    उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा घटना को अंजाम दुकान की छत से दुकान अंदर दाखिल होकर दिया गया है, जिस दौरान दुकान से 2 लाख रुपए के रिचार्ज कूपन, 15 डैमो मोबाईल फोन व डीवीआर के अलावा दुकान में लगे 3 सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरचरन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जिसके अंतर्गत फोरैंकस टीम की मदद से चोरों की पदचिह्न देखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।