हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में नाम चर्चा कर साध संगत ने मनाई खुशियां

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जब से बरनावा पधारे हैं डेरा प्रेमियों के चेहरे की लाली या बढ़ गई हैं। पूज्य गुरु जी के आगमन व पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक चंडीगढ़ में विशाल नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा के दौरान सैंकड़ों की संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर राम नाम का गुणमान किया। नामचर्चा पंडाल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में काफी उत्साह देखा गया। नामचर्चा के दौरान चंडीगढ ब्लॉक सहित आसपास की साध-संगत ने भी भाग लिया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास रणबीर इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की।

    यह भी पढ़ें:– बदहाली के आँसू बहा रहा ‘रेलवे स्टील ओवर ब्रिज’

    कविराजों ने भजन बोलकर साध-संगत को किया मंत्रमुग्ध

    नामचर्चा में आए हुए कविराजों ने अवतार माह की खुशी के भजन-शब्द बोलकर बोलकर साध संगत को सुनाए। कविराजों के भजनों-शब्दों पर साध संगत ने नाच-गाकर खुशी का इजहार किया। नामचर्चा के दौरान साध संगत ने इलाही नारा लगाकर पूज्य गुरु जी को दर्श दीदार देने के लिए धन्यवाद कहा।

    इस दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से डेरा सच्चा सौदा द्वारा समाज को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही डेप्थ मुहिम (ध्यान, योग और स्वास्थ्य द्वारा अखिल भारतीय नशा मुक्ति अभियान) के तहत लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया तथा उपस्थितजनों ने अपने दोनों हाथ उठा कर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नामचर्चा में 45 मैंबर मलराज इन्सां, ब्लॉक कमेटी 15 मैंबर जिम्मेवार अशोक गर्ग इन्सां, 15 मेंबर रवि इन्सां, नरेंद्र इन्सां, विक्की इन्सां सहित अन्य साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here