हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब क्राईम: दिन द...

    क्राईम: दिन दिहाड़े युवक की चाकू मार कर हत्या, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

    Kairana News
    Kairana News: चकरोड काटने के विरोध पर किसान के साथ मारपीट व गाली-गलौच

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    • आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग | Patiala News

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पटियाला की बाबू सिंह कॉलोनी के सरे बाजार में कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुुरु कर दी है। इधर अपने युवा बेटे की मौत के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जब युवक करन अपने साथी विशाल के साथ बाईक पर जा रहा था तो रास्ते में बाईक सवार युवकों ने उसे घेर लिया व उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसकी वीडियो भी वायरल हो गई। Patiala News

    वीडियो में कुछ युवक भीड़भाड़ वाले इलाके में उक्त युवक को पकड़कर उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मृतक के परिवार ने बताया कि करन अपने दोस्त के साथ गया था और उसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनके बेटे करन को किसी ने चाकू मार दिया है, लेकिन जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो करन की मौत हो चुकी थी। मृतक की मां ने मांग की कि उसके बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। वहीं परिजनों का कहना है कि करन के साथ बाईक पर जाने वाले लड़के विशाल की भी जांच हो, क्योंकि कुछ समय पहले किसी लड़ाई-झगड़े में वह भी शामिल था और करन की भी कुछ युवकों के साथ लड़ाई हुई थी। Patiala News

    उसी रंजिश के चलते उन्होंने करन की हत्या कर दी। वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर जानकारी देते एएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि हम इस मामले में अमनमीत अंश, युवराज सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि करन का दोस्त विशाल जोकि उस समय करन को बाईक पर लेकर आ रहा था की भी हम जांच कर रहे हैं कि उसने करन को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की। उल्लेखनीय है कि जब करन पर हमला हुआ तो विशाल अपना बाईक लेकर वहां से भाग गया। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: टैक्टर से टकराया ऑटो, ऑटो चालक गंभीर घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here