हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फरीदाबाद में ...

    फरीदाबाद में 111 और लोग कोरोना की चपेट में

    Coronavirus, Delta Plus Variant
    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में बुधवार को 111 नए केस आए हैं, जिनमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। वहीं 137 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। अब तक 167 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 32 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। इसी के साथ 6 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। जिले में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 92.1 दिन व रिकवरी रेट 92.5% है। उन्होंने बताया कि 120379 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 107912 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 376 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 12091 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 238 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 505 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 11181 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।