हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home अन्य खबरें हमले में 24 व...

    हमले में 24 वर्षीय महिला की मौत, दो प्रवासी मजदूर घायल

    24 Year, Old, Woman, Killed, Two, Migrant, Laborers, Injured, In, Attack

    सो रहे प्रवासी मजदूरों पर अज्ञात युवकों ने किया कातिलाना हमला

    • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया घटना का जायजा

    लुधियाना (राम गोपाल राएकोटी)। गांव पंडोरी के एक मछली फार्म पर रहते प्रवासी मजदूरों पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दो अन्य मजदूरों को गंभीर रूप में घायल कर दिया जबकि एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस से से प्राप्त जानकारी अनुसार गांव पंडोरी में लुधियाना फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मछली फार्म पर प्रवासी मजदूर सुधीर और विनोद इसकी संभाल के लिए नियुक्त किए हुए हैं। सुधीर कुछ दिनों से अपने गांव हाजीपुर बिहार गया हुआ है। बीती रात अपने काम कार से फ्री हो कर सुधीर की पत्नी संगीता।

    सुधीर की माता रामकली देवी, सुधीर की भतीजी व विनोद कुमार सो गए तो आधी रात को कुछ अज्ञात व्यक्ति मछली फार्म पर आए व इन सो रहे प्रवासियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिस के परिणाम स्वरूप संगीता की मौत हो गई व विनोद और रामकली गंभीर रूप में घायल हो गए, जिनको ईलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रमुख दाखा विक्रमजीत सिंह के अनुसार इन मजदूरों ने हमलावरों का डट कर मुकाबला किया और मृतक संगीता ने हमले की जानकारी मोबायल फोन के द्वारा अपने बिहार गए अपने पति सुधीर को भी दी।

    हमले की जानकारी मिलते ही सुधीर ने इस हमले की जानकारी अपने अन्य साथियों को दी, जिन्होंने तुरंत गांव के सरपंच सत्तपाल सिंह को इस बारे बताया। जब सरपंच व अन्य व्यक्ति फार्म पर पहुँचे तो हमलावर फरार हो चुके थे। सरपंच सत्तपाल सिंह ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर घायलों को लुधियाना में ईलाज के लिए दाखिल करवाया। घटनास्थल पर लुधियाना देहाती के एसएसपी सुरजीत सिंह, एसपीडी रुपिन्दर भारद्वाज, सीआईए स्टाफ, डोग स्क्वाइड, फिंगर पिंट विशेषज्ञ व मोबाइल फॉरैंसिक लैब टीम मौके पर पहुंची व सारी जांच करने उपरांत एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कर इस मामले को 24 घंटो में सुलझा लिया जाएगा।