हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Crime: महिला फाइनेंस कर्मी से 70 हजार की लूट

    up-news
    • समूह से कलेक्शन कर लौट रही थी महिला
    • बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

    सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी

    रामपुर मनिहारान दिन दिहाड़े महिला फाइनेंस कर्मी से बाइक (UP Crime) सवार अज्ञात बदमाश नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।घटना से इलाके में दहशत फैल गई।सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।आनन फानन में मौके पर पहुचीं पुलिस ने घटना की जानकारी ली।पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।घटना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर की बताई जा रही है।मिली जानकारी अनुसार नानोता निवासी महिला रचना पांचाल सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्य करती है।आरोप है कि रचना गांव नेनखेड़ी की ओर से समूह से रुपए इकठ्ठा कर रामपुर की ओर आ रही थी।

    up

    जैसे ही वह गांव सलेमपुर स्थित राजबाहे के निकट पहुचीं (UP Crime) तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उससे रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।बैग में करीब 70 हज़ार रुपए की नगदी बताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग शुरू कर दी।महिला से लूट की सूचना पर एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व सीओ नकुड नीरज सिंह मौके पर पहुँचे और घटना की जाँच पड़ताल शुरू की। पुलिस बदमाशो की तलाश को आसपास के गांव नैनखेडी,नाई नागली माजरी में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।घटना से लूट की शिकार हुई महिला दहशत में है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here