आप विधायक शीतल अंगुलराल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना पश्चिम से आप विधायक शीतल अंगुलराल को जान से मारने की धमकी मिली है। शीतल अंगुराल के अनुसार, व्हॉटसऐप से कॉल करके उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले ने कहा है कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आप विधायक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी है। विधायक ने कहा कि धमकी देने वाले कभी लॉस बिश्नोई गैंग का बताते हैं कभी खालिस्तानी गैंग का बताते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts