शिक्षा और रोजगार
अवैध छुरे के साथ आरोपी दबोचा, जेल रवाना
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध छुरा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। बुधवार रात्रि एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक नाजायज छुरा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता मारूफ निवासी ग्राम मलकपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– खुले में चारा डालने पर किए तीन लोगों के चालान
About The Author