हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home रंगमंच भोजपुरी सिनेम...

    भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करेगी आकांक्षा अवस्थी

    Debunking, Aankhamsha, Awasthi, Bhojpuri, Cinema, Entertainment

    मुंबई (एजेंसी)। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। उतरन, राजा की आयेगी बारात, खेल किस्मत का समेत कई टीवी सीरियल में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी आकांक्षा अवस्थी ‘दबंग सरकार’ के जरिये भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में आकांक्षा के अपोजिट खेसारी लाल यादव की मुख्य भूमिका है।आकांक्षा ने बताया की वह फिल्म दबंग सरकार में शिक्षिका के किरदार में नजर आयेंगी जो गरीब बच्चो को पढ़ाती हैं।

    आकांक्षा ने कहा कि खेसारीलाल यादव के साथ यह उनकी पहली फिल्म हैं और उन्हें खेसारी के साथ पहली बार काम करने में बहुत डर लगा रहा था। खेसारी लाल के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा हैं। दबंग सरकार को लेकर खेसारी लाल यादव ने बहुत ज्यादा मेहनत की हैं वो नया लुक पाने के लिए अपना वजन कम किया हैं और सिक्स एब्स बनाये हैं, फिल्म में उनका किरदार काफी हटकर होगा। ‘दबंग सरकार’ एक अलग जॉनर की फिल्म है, जिसके डायलॉग, म्यूजिक, एक्शन पर काफी बारीकी से काम किया गया है। फिल्म बहुत अच्छी है। दर्शक जिस प्रकार की फिल्म चाहते हैं यह उसी प्रकार की फिल्म हैं।

    आकांक्षा ने कहा, “मैंने कई हिंदी टीवी सीरियल में काम किया है, मैं लगभग 10 साल में अभिनय कर रही हु. मैं लख्ननऊ से मुंबई एक्टिंग करने नहीं आई थी लेकिन मजाक-मजाक में मैंने एक ऑडिसन दिया और उसमे आकांक्षा का चुनाव हो गया। भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ के लिए मैंने अपना दस किलो वजन भी बढ़ाया है और इस फिल्म के शूटिंग के दौरान मैंने अपने को-स्टार खेसारी लाल यादव के साथ बहुत कुछ सीखा।”