हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अंबाला जिला क...

    अंबाला जिला के व्यक्ति ने गुरुग्राम के फर्जी पते पर बनवाया तत्काल पासपोर्ट

    Ghaziabad News
    सांकेतिक फोटो

    तत्काल पासपोर्ट की पुलिस वेरिफिकेशन में पता मिला फर्जी

    • रुग्राम पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज | Gurugram News
    • तत्काल पासपोर्ट में पहले पासपोर्ट बनता है फिर पुलिस वेरिफिकेशन होती है
    • पासपोर्ट कार्यालय में पुलिस द्वारा भेजी गई है वेरिफिकेशन की नेगेटिव रिपोर्ट

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Tatkal Passport with Fake Address: अंबाला जिला के नारायणगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुग्राम के फर्जी पते पर तत्काल पासपोर्ट बनवा लिया। जब पुलिस ने वेरिफिकेशन की तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले पुलिस वेरिफिकेशन होती है, जबकि तत्काल पासपोर्ट की वेरिफिकेशन पासपोर्ट बनने के बाद होती है। Gurugram News

    पुलिस के अनुसार बीती 27 जनवरी 2025 को पुलिस थाना सेक्टर-65 गुरुग्राम की पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने की सूचना मिली। बताया गया कि वंकेट गर्ग निवासी वार्ड नम्बर-4, चांदना कॉलोनी नारायणगढ़, जिला अम्बाला द्वारा गुरुग्राम के फर्जी पते के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके आधार पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया गया है। पुलिस टीम द्वारा जब वंकेट गर्ग के दस्तावेजों को खंगाला गया तो पाया कि उसके द्वारा तत्काल पासपोर्ट सेवा के माध्यम से पासपोर्ट बनवाया था। Gurugram News

    तत्काल पासपोर्ट सेवा में पासपोर्ट पहले बनाया जाता है और पुलिस वेरिफिकेशन बाद में कराई जाती है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में पुलिस वेरिफिकेशन में पुलिस की कोई भी लापरवाही सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि वंकेट गर्ग द्वारा अर्पाटमेंट नम्बर-1502, टॉवर नम्बर-5, पिरामिड अर्बन होम्स सेक्टर-67 गुरुग्राम के पते पर पासपोर्ट बनवाया हुआ है। पुलिस द्वारा जब इस पते की जांच की गई तो पता चला कि वंकेट इस पते पर नहीं रहता। उसके द्वारा पासपोर्ट में लगाए गए वे दस्तावेज भी फर्जी मिले, जिनके आधार पर उसके द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। Gurugram News

    फर्जी दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने का अपराध करने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर-65 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पासपोर्ट कार्यालय को वंकेट गर्ग की पुलिस वेरिफिकेशन की नेगेटिव भेजी जा चुकी है। गुरुग्राम पुलिस अब वंकेट गर्ग की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच कर रही है कि वह इस पासपोर्ट पर कहां-कहां गया है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Maha Kumbh Stampede Case: महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की हुई मौत, प्रशासन ने की पुष्टि

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here