हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home सरसा जमीनी विवाद क...

    जमीनी विवाद के चलते हुई खूनी झड़प, तीन लोगों को आई चोटें

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। सरसा के गांव बिज्जूवाली (Bijuwali) में जमीनी विवाद के चलते लड़ाई में दो महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गया। लहूलहान अवस्था में घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ रोड पर सुभाष चंद्र अपने खेत में ढाणी में रह रहा है। वहीं उसी के खेत में से एक सरकारी खाल गुजर रहा है। जिस पर करीब चार किसानों के खेतों में भी इसी सरकारी खाल का पानी लगता है। पिछले कई वर्षों से खाल के विवाद को लेकर कई बार पंचायती तौर पर समाधान करवाने का प्रयास किया गया। जबकि विवाद दिन प्रतिदिन गहराता गया। जिस पर पंचायती तौर पर खाल के तबादले में सुभाष को जमीन देने की भी बात की गई। Sirsa News

    जिस पर दूसरे पक्ष ने 17 मरले जमीन सुभाष चंद्र को खाल के तबादले में काश्त करने को दे दी गई थी। जबकि सुभाष चंद्र ने कोर्ट में केस डाला था। कोर्ट ने सुभाष चंद्र के हक में फैसला सुनाया। जिस पर दूसरे पक्ष ने सुभाष चंद्र को दी गई 17 मरले जगह वापस करने की बात कही। जिस पर दोनों पक्ष में विवाद गहरा गया। विवाद इतना गहरा गया कि तैश में आकर सुभाष, रामस्वरूप, अनिल, मंजू रानी, द्रोपती, संदीप ने कस्सी व लाठियों से सुभाष चंद्र, तुलसी देवी व मोनिका पर हमला बोल दिया। जिसके चलते सुभाष चंद्र के सिर में गंभीर चोटें आने से वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। वहीं तुलसी देवी व मोनिका को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। जिन्हें नागरिक अस्पताल डबवाली में भर्ती करवाया गया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए सरसा रेफर कर दिया गया। जहां इनका उपचार चल रहा है। Sirsa News

    जांच अधिकारी सुखदेव ने सरसा नागरिक अस्पताल में जाकर घायलों के बयानों को दर्जकर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148,149, 323, 324, 452, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– विधायक गोल्डी मुसाफिर ने विकास परियोजना का किया शिलान्यास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here