हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मानवता को समर...

    मानवता को समर्पित हुई लखवीर सिंह इन्सां की देह

    Body Donation, Lakhveer Insan, Welfare Works, DeraSachaSauda, GurmeetRamRahim

    मेडिकल रिसर्च के लिए मुरादाबाद मेडिकल कालेज को किया शरीर दान

    समाना (सुनील चावला)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा मेडिकल रिसर्च के लिए शुरू की गई शरीरदान करने की मुहिम तहत समाना ब्लाक के लखवीर सिंह इन्सां की देह भी मानवता को समर्पित हो गई। प्रेमी लखवीर इन्सां के परिवारिक सदस्यों ने उनकी अंतिम इच्छा मुताबिक उनका मृत शरीर साध-संगत व जिम्मेवार सेवादारों की उपस्थिती में उत्तर प्रदेश के पीर शंकर महावीर मेडिकल कालेज को रिसर्च के लिए दान किया है।

    वर्णनीय है कि लखवीर सिंह इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा सरसा में शरीरदान करने के लिए फार्म भरे हुए थे। उनकी इस इच्छा को पूरा करते हुए उनके पुत्र जतिन्द्र इन्सां, पुत्री डिंपल इन्सां तथा पूरे परिवार ने लखवीर सिंह इन्सां की देह को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के नेतृत्व में एम्बूलेंस के माध्यम से मेडिकल कालेज उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया। इस मौके भारी संख्या में रिशतेदार व साध-संगत हाजिर थी।

    इससे पूर्व मृत देह को फूलों से सजाई गई गाड़ी में रख कर अंतिम यात्रा निकाली गई, जो प्रेमी के निवास स्थान से समाना के टी प्वाइंट तक चली। इस दौरान काफिले के रूप में साथ-साथ चल रही संगत लखवीर इन्सां अमर रहे के नारे लगा रही थी।

    इस मौके ब्लाक भंगीदास ललित इन्सां, 15 मैंबर दीपक इन्सां, गगन इन्सां, बिशू इन्सां, राम लाल इन्सां, शैंटी इन्सां, अमित इन्सां, पंकज इन्सां, सनी इन्सां, गुरचरन इन्सां, हलवाई यूनियन के अध्यक्ष महेन्द्रपाल कालड़ा, बाहवलपुर महासंघ के सदस्य मोहन लाल आदि भी उपस्थित थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।