हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एकजुट होकर आग...

    एकजुट होकर आगे बढ़े ब्राह्मण समाज: स्वामी ललितानंद

    Kairana
    Kairana एकजुट होकर आगे बढ़े ब्राह्मण समाज: स्वामी ललितानंद

    कैराना। विकास खण्ड क्षेत्र के गांव ऐरटी स्थित भारद्वाज दण्डि आश्रम में विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित पण्डितों के द्वारा भगवान परशुराम के यज्ञ से किया गया। भारद्वाज दण्डि आश्रम के पीठाधीश्वर दण्डि स्वामी ललितानंद महाराज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि भगवान मंत्रों के, और मंत्र ब्राह्मणों के अधीन है। ब्राह्मण का काम समाज को शिक्षा के रूप में दिशा देना था। उसी परम्परा को आज भी निर्वहन किया जा रहा है। वर्तमान में आचार्य अशवनी शर्मा के द्वारा समाज के बच्चों को ज्योतिष की शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

    उनके द्वारा जनपद में भगवान परशुराम चौंक बनाये जाने की जो मुहिम छेड़ी गई है, उसमें सम्पूर्ण समाज को योगदान देना चाहिए। रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि समाज को मजबूती प्रदान करने में वह हर सहयोग देने को तैयार हैं। समाज को एकजुट करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव अशवनी शर्मा(सींगरा) ने कहा कि ब्राह्मण शिक्षित होकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करें। परशुराम सबके भगवान हैं, बिडोली में भगवान परशुराम चौंक की मांग जारी रहेगी। जिसके लिए छत्तीस बिरादरी को आगे आना चाहिए। प्रशासन की नजर में ब्राह्मण दंगई हो गया है। आराध्य परशुराम की शोभा यात्रा तक निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सही तरीके से मनाने नहीं दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर से जिला पंचायत सदस्य एवं भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण ही ब्राह्मण का विरोधी हो गया है। यदि ब्राह्मण समाज एकजुट हो गया तो सत्ता में हमारे ही लोग होंगे। समाज को अपने अस्तित्व को पहचानने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के आयोजक गौरक्षा सभा के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में गौशालाओं की स्थिति काफी दयनीय है। उनके सुधार के प्रयास किये जाने चाहिए। कार्यक्रम को योगेश भारद्वाज, मास्टर बालकिशन शर्मा, विक्रांत भार्गव, सोनू शर्मा, राहुल वशिष्ठ आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, अंशुल शर्मा, सचिन शर्मा, विनीत शर्मा, सुमित शर्मा एडवोकेट, विशाल आदि मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here