हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल कोटिन्हो-नेमा...

    कोटिन्हो-नेमार के गोलों से जीता ब्राजील

    Brazil, Cotinho, Neymar, Worldcup, Fifa, Sports

    ब्राजील की विश्वकप में पहली जीत और नेमार का पहला गोल

    सोच्चि (एजेंसी)। रेफरी ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पेनल्टी देने के बाद खुद ही पेनल्टी खारिज कर दी थी लेकिन फिलिप कोटिन्हो और नेमार के इंजरी समय में दागे गए गोलों के दम पर ब्राजील ने फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को कोस्टा रिका के खिलाफ ग्रुप ई मैच में 2-0 से शानदार जीत हासिल कर ली। ब्राजील की इस विश्वकप में यह पहली जीत और नेमार का पहला गोल है।

    ब्राजील के ग्रुप में चार अंक हो गए हैं और अगले राउंड में जाने का उसका दावा मजबूत हो गया है। कोस्टा रिका की यह लगातार दूसरी हार है और वह विश्वकप से बाहर हो गया है। कोस्टा रिका को अपने ओपनिंग मैच में सर्बिया से 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी जबकि ब्राजील को स्विटजरलैंड ने 1-1 के ड्रॉ पर रोक दिया था। इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम मैच में लगातार मौके चूक रही थी और 77वें मिनट में रेफरी ने बॉक्स में नेमार को गिराए जाने के कारण ब्राजील को पेनल्टी भी दे दी थी लेकिन कोस्टा रिका के खिलाड़ियों ने इसका जोरदार विरोध किया जिसके बाद रेफरी ने खुद साइड लाइन के बाहर जाकर टीवी पर रिप्ले देखे।

    रेफरी ने फिर मैदान पर लौट कर पेनल्टी को खारिज कर दिया। रेफरी के पेनल्टी खारिज करते ही नेमार की आंखों से आंसू निकल आए लेकिन इंजरी समय के गोलों ने ब्राजील को बचा लिया। ब्राजील की टीम और नेमार इसके बाद काफी निराश नजर आए लेकिन उन्होंने कोस्टारिका पर अपने हमले जारी रखे जिसका फायदा उन्हें इंजरी समय में मिल गया। निर्धारित 90 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन मैच ने नाटकीय ढंग से पलटा खाया और ब्राजील ने इंजरी समय में दो गोल दाग दिए।

     

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।