हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश भाजपा वर्करों...

    भाजपा वर्करों और किसानों में चले ईंट-पत्थर

    Amritsar News
    Amritsar News: भाजपा वर्करों और किसानों में चले ईंट-पत्थर

    भिट्टेवाड गांव में भाजपा नेता मुखविंदर सिंह ने रखा था कार्यक्रम, विरोध करने पहुंचे थे किसान | Amritsar News

    • आधा दर्जन किसान घायल, कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: अमृतसर में भाजपा के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचें किसानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ईंट-पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान आधा दर्जन के करीब किसान घायल हो गए। किसानों ने आरोप लगाए हैं कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    जानकारी के अनुसार अमृतसर के भिट्टेवाड गांव में भाजपा नेता मुखविंदर सिंह द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता इसका विरोध करने पहुंचे और उनकी भाजपा कार्यकर्ता मुख्तार सिंह, अनूप सिंह व तजिंदर सिंह के साथ बहस हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद थी। लेकिन बहस के दौरान दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज और फिर धक्का मुक्की तक पहुंच गई। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर उठा किसानों पर बरसाने शुरू कर दिए। किसानों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस द्वारा इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों का कहना है कि जब तक इस मामले की कार्रवाई नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। Amritsar News

    पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई ना करने का लगाया आरोप | Amritsar News

    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया है कि पुलिस की तरफ से पत्थर बरसाने वाले आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे खफा होकर किसान अब एसएसपी रूरल कार्यालय का घेराव करेंगे। जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, किसान अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

    यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने संभाली पंजाब की कमान, उम्मीवारों को करवाया जनता से रूबरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here