कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज के रेट

Published On

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:– धमतान साहिब युवक आत्महत्या मामला: कल 12 बजे दिल्ली बठिंडा रेलवे ट्रेक किया जाएगा जाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर लंदन ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत लुढ़ककर 83.96 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.45 प्रतिशत की गिरावट लेकर 77.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………..पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)

  • दिल्ली…………..96.72…………89.62
  • मुंबई …………..106.31………..94.27
  • कोलकाता ………106.03………..92.76
  • चेन्नई…………..102.63………..94.24

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts