विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 654.3 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 14 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 654.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15.3 अरब डॉलर के रिकॉर्ड इजाफे के साथ 653.9 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 557.2 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 6.6 करोड़ डॉलर उछलकर 74.4 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 5.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.3 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 28.3 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 4.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

About The Author

Related Posts