पेट्रोल और डीजल 52 वें दिन स्थिर

Published On

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत पर कच्चे तेल में तेजी के बावजूद आज लगातार 52 वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा। घरेलू बाजार में 52 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.13 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.46 प्रतिशत उटरकर 71.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

     शहर                 पेट्रोल                      डीजल 
  • दिल्ली————— 95.41 -————— 86.67
  • मुंबई-—————109.98—————— 94.14
  • चेन्नई—————101.40 -————— 91.43
  • कोलकाता————104.67—————-89.79

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts