शुरूआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। रुपये में जारी नरमी से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरूआती कारोबार में निवेश धारणा कमजोर रही और हरे निशान में खुलने के बाद प्रमुख सूचकां लुढ़क गये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.48 अंक की बढ़त में 84,491.27 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 203.54 अंक (0.24 प्रतिशत) नीचे 84,187.73 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 13.40 अंक की ऊपर 25,771.40 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 52.05 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,705.95 अंक पर था। तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद रसायन और एफएमसीजी समूहों में बिकवाली का जोर है जबकि धातु एवं आॅटो समूहों की कंपनियों में निवेशक लिवाल बने हुए हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, टाइटन और टीसीएस के शेयर नीचे चल रहे हैं जबकि इटरनल, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी में तेजी है।

About The Author

Related Posts