हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, श्रीगुरुसर मोडिया का परिणाम रहा शत प्रतिशत

    CBSE Board, Result, Ajmer, Rajasthan

    पीलीबंगा:  डेरा सच्चा सौदा द्वारा श्रीगुरूसर मोडिया में संचालित शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सीबीएसई द्वारा शनिवार को घोषित हुए नतीजों में विद्यालय की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की छात्रा अरूणा सहारण ने आर्टस में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। विज्ञान में अंकिता बिश्नोई ने 94.60 प्रतिशत व कामर्स वर्ग में ज्योत्सना बंसल ने 84.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रैय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा व अध्यापकों की मेहनत को दिया है। विद्यालय प्रिंसिपल श्रीमती शालू इन्सां ने बताया कि विद्यालय की 13 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक व 41 छात्राओं ने मैरिट में स्थान हासिल किया है।

    छात्रा अरूणा सहारण ने 97 प्रतिशत व अंकिता बिश्नोई ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    विद्यालय प्रशासन सुश्री नवजोत इन्सां ने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों की कड़ी मेहनत के चलते ही विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय प्रशासक सुश्री नवजोत इन्सां ने बताया कि विद्यालय के तीनों वर्गों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कला वर्ग में अरुणा पुत्री मोहनलाल 97%, तमन्ना पुत्री राधाकृष्ण 94%, निशा पुत्री राजेंद्र लेघा 93.20%, कदरप्रीत पुत्री परमजीत सिंह 92.80%, शिवानी पुत्री रणवीर भादू 92%, सपना पुत्री मोहनलाल 91.80%, नितिका पुत्री मुरारीलाल चुघ 90%।

    महकप्रीत पुत्री गुरजंट सिंह 90% अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का झंडा लहराया। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में अंकिता पुत्री देवदत्त बिश्नोई 94.60%, उशमीत पुत्री करनैल सिंह 92.80%, मनवीर पुत्री रणजीत सिंह 92.60%, सम्पति पुत्री सुनील कुमार व एंजल पुत्री विकास कुमार ने 90% अंक प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि कॉमर्स वर्ग में ज्योत्सना पुत्री कपिल बंसल 84.60%, खुशबु पुत्री गोपाल बंसल 83.40% व अंकिता पुत्री महेंद्र कुमार 83% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने छात्राओं के अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं के माता पिता व अध्यापकों की मेहनत के चलते ही छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया है।