हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने राजगढ़ और मालाखेड़ा में कोरोना वॉरियर्स को बांटी फलों की 360 किटें

    डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और नगरपालिका कर्मियों को सेल्यूट कर बढ़ाया हौंसला

    राजगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कोरोनावायरस महामारी से आमजन और मरीजों की जान बचाने के लिए डॉक्टर्स, नर्सें, पुलिस व अन्य स्टाफ कोरोना योद्धा बनकर लगातार कार्य कर रहे हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स की इकाई राजगढ़ (अलवर) द्वारा विभिन्न नाकों व पुलिस थाना राजगढ़ व मालाखेड़ा में तैनात पुलिस कर्मियों, अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों व नगरपालिका के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को फलों की 360 किटें वितरीत की गर्इं। इसके साथ ही डेरा श्रद्धालुओं ने कोरोना योद्धाओं को सेल्यटू करके उनका उत्साहवर्धन किया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना इंचार्ज राजगढ़, थाना इंचार्ज मालाखेड़ा, डॉ. जे.पी. मीना (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजगढ़), मुख्य चिकित्सा अधिकारी मालाखेड़ा, नगरपालिका सदस्य राजगढ़ और मालाखेड़ा, घासी राम इन्सां, भरत लाल इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, संजय इन्सां, कालू राम इन्सां, प्यारे लाल इन्सां, रामकुवार इन्सां, कमलेश इन्सां, खेमचंद इन्सां, विजय इन्सां, मुकेश, किशनलाल, कालू, महेश, मनीराम इन्सां, संजय, गिर्राज इन्सां, पवन इन्सां, कैलाश इन्सां, बहन कस्तूरी, वीरव्रती व भगवती का भी सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।