हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Friday, January 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा BJP: जगाधरी व...

    BJP: जगाधरी विधानसभा में भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी, पंजेटो गांव में दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन

    Khizrabad News
    Khizrabad News: जगाधरी विधानसभा में भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी, पंजेटो गांव में दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन

    कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा हरियाणा में लगाएगी जीत की हैट्रिक : कंवर पाल

    खिजराबाद (सच कहूं/न्यूज राजेन्द्र)। Khizrabad News: जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में आज हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल के कुशल नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा के गांव पंजेटो में दर्जनों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।कृषि मंत्री कंवर पाल ने सभी का फूलमाला और पार्टी का पटका पहना कर भाजपा परिवार में स्वागत किया।कृषि मंत्री ने कहा की इन सभी के भाजपा परिवार शामिल होने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। Yamunanagar News

    कृषि मंत्री ने बताया की भाजपा जिस निष्पक्षता के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है उससे प्रभावित होकर आज पंजेटो गांव में सरदार परमजीत, मिंटू शिवदयाल, साहिल, मोहित, हर्ष, भारत, शेंटी, जगमीत, रोशन, विशाल, अश्वनी, जतिन, रघुबीर, जगदीप कश्यप, जरनैल कश्यप, गुलशन, आकाश, सोहन कश्यप, रामधन, सागर, प्रिंस, वंश, अजय, सोहन टोनी, प्रदीप, बलदेव सिंह फौजी, तिलक राज कश्यप समेत अनेकों भाजपा परिवार में शामिल हुए है। सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। Yamunanagar News

    कृषि मंत्री कंवरपाल ने अपने संबोधन में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय भेदभाव और भ्रष्टाचार का बोलबाला था।विकास के मामले में हरियाणा की जनता के साथ भेदभाव किया जाता था।नौकरी के लिए लोगो को अपनी ज़मीन बेचनी पड़ती या गिरवी रखनी पड़ती थी।बिना पर्ची और खर्ची के रोजगार मिलना असंभव था इतना ही नहीं विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।2014 से पहले विकास कार्यों को लेकर यमुनानगर जिले के साथ इस प्रकार का भेदभाव किया गया जैसे ये हरियाणा का हिस्सा नही है।लेकिन भाजपा की वर्तमान सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेशभर में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है।जिससे प्रदेश में बहुत बड़ा व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। Yamunanagar News

    मंत्री कंवरपाल ने कहा भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा हरियाणा में हैट्रिक लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में तीसरी बार कांग्रेस का सफाया करेंगे। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुभव और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।भाजपा का कार्यकर्ता, साल के हर दिन, चौबीसों घंटे देश की सेवा करता है। Yamunanagar News

    अब चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए सभी लोगों को नई ऊर्जा, नए जोश के साथ काम करना है। उन्होंने कहा की हरियाणा में भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर सुशासन स्थापित किया है। हरियाणा में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी भाजपा सरकार ने दी है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों के हित में अनेकों योजना बनाकर उनका मजबूती से विकास किया है और सशक्त बनाया हैं। Yamunanagar News

    इस मौके पर भाजपा नेता कुलदीप राणा, राकेश, सुनील नंबरदार, गुलशन, सुरेश, कर्मवीर, सरदार लखविंदर सिंह और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– FM Radio Channels: निजी एफ एम रेड़ियो के 734 चैनलों की नीलामी को मंत्रिमंडल की मंजूरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here