पर्यावरण विज्ञान में पीएचडी कोर्स शुरू करेगा जामिया

Published On

नई दिल्ली | जामिया मिल्लिया इस्लामिया अब पर्यावरण विज्ञान शिक्षा का भी केंद्र बनेगा। जिसके तहत जामिया में आगामी सत्र से पर्यावरण अध्ययन विभाग काम करना शुरू कर देगा। इस विभाग के अधीन जामिया पर्यावरण विज्ञान से परास्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। जामिया पर्यावरण अध्ययन विभाग के प्रमुख डॉ. कफील अहमद के मुताबिक विभाग के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जल्द ही शिक्षकोें की नियुक्तियां पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र से हम इस विभाग के अधीन एमएससी पर्यावरण विज्ञान और प्रबंधन पाठयक्रम शुरू करने जा रहा है। यह पाठ्यक्रम परास्नातक में पयर्वरण विज्ञान के चल रहे अन्य पाठ्यक्रमों से अलग है। इसे रोजगार प्रदान करने वाला पाठ्यक्रम बनाने की पूरी कोशिश की गई हैं। एमएससी पर्यावरण विज्ञान और प्रबंधन पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए 40 सीटें रखी गई हैं। जिसमें से 20 सीटें नियमित तो 20 सीटें सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित होंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts