मैक्सिको में गोलीबारी में 15 लोगों की मौत

Published On

मैक्सिको सिटी (एजेंसी)। मैक्सिको के दक्षिण में आपराधिक घटनाओं के लिए कुख्यात गुएर्रेरो राज्य में गोलीबारी की एक घटना के दौरान 14 नागरिकों और सेना के जवान समेत 15 लोग मारे गये। गुएर्रेरो राज्य के सुरक्षा अधिकारियों के प्रवक्ता रॉबर्टो अल्वारेज हेरेडिया ने मंगलवार को देर रात ट्विटर पर लिखा,“आज, इगुआला से लगभग पांच किमी की दूरी पर स्थित तेपोचिका इलाके में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी के बारे में 911 कॉल के जरिए जानकारी मिली।

सुरक्षा इकाइयों को क्षेत्र में भेजा गया था। इस उपस्थिति को देखते हुए सशस्त्र नागरिकों ने उन पर हमले की शुरुआत कर दी जिसके परिणामस्वरूप एक सैन्यकर्मी के साथ-साथ 14 सशस्त्र नागरिकों की भी मौत हो गयी।”

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts