अल अजहर ने की नाइजीरिया में हुए आत्मघाती हमले की निंदा

Published On

काहिरा 19 फरवरी (एजेंसी)

मिस्र तथा सुन्नी मुस्लिम समाज की दुनिया में सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थान अल-अजहर ने नाइजीरिया की एक मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघात हमले की निंदा की है। अल अजहर ने एक बयान जारी कर आतंकवाद के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास करने का आह्वान किया और नाइजीरिया के लोगों और वहां की सरकार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस के अनुसार पूर्वोत्तर नाइजीरिया में मैदुगुरी स्थित एक मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 15 अन्य लोग घायल हो गए। इस वारदात में तीन हमलावर भी मारे गए।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts