चीन में कोयला खदान में दुर्घटना, पांच लोगों की मौत
Published On
फूजो 29 दिसंबर (Varta)
चीन में फूजियान प्रांत की एक कोयला खदान में शुक्रवार एक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना योंगडिंग जिले के लोंग्यान में हुई। दुर्घटना के समय खदान में नौ लोग काम कर रहे थे, जिसमें से पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है और एक अन्य व्यक्ति घायल है तथा दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक अन्य लापता खनिक की तलाश की जा रही है। कोयला खदान मालिक को हिरासत में ले लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।