अमेरिका में एक भारतीय समेत चार लोगों की मौत

Published On

नयी दिल्ली (एजेंसी)

अमेरिका के ओहियो राज्य के सिनसिनाटी शहर में एक भारतीय नागरिक समेत चार मारे गये हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा,“अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने मुझे बताया कि रविवार शाम सिनसिनाटी में चार लोगों की हत्या हुई है। मृतकों में एक भारतीय नागरिक शामिल है जो अमेरिका गया था जबकि तीन अन्य भारतीय मूल के हैं।” विदेश मंत्री ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। यह घृणा अपराध का मामला नहीं है। उन्होंने कहा,“ न्यूयॉर्क में हमारे काउंसुल जनरल संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और वह मुझे इस बारे में सूचित करेंगे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts