उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारी ने दो लोगों की हत्या की

Published On

लागोस (एजेंसी)

उत्तरी नाइजीरिया के कडुना राज्य में अज्ञात समूह के बंदूकधारी ने शनिवार को एक मनोरंजक केंद्र पर हमला कर दिया जिसमें एक महिला सहित दो पर्यटकों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक हमलावर खतरनाक हथियारों से लैस था और वह तीन अन्य पर्यटकों को अगवा कर अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। राज्य पुलिस के प्रवक्ता याकूबु साबो ने विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को हुए हमले की पुष्टि की है। साबो ने कहा कि किसी बंदूकधारी ने कजरु कासेल नामक मनोरंजक रिसॉर्ट पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गश्ती दल ने पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts