नासा ने नये स्पेस सूट का किया अनावरण

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को अगली पीढ़ी के स्पेस सूट का अनावरण किया। नासा इसे पहली बार अपने 2024 के चंद्र दक्षिण ध्रुव मिशन में इस्तेमाल करेगा। नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने चंद्र की खोज के लिए डिजाइन किए गए महिला और पुरुष के दो स्पेससूट की प्रतिकृति को पेश किया। नासा इसे पहली बार अपने 2024 के चंद्र मिशन के दौरान इस्तेमाल करेगा।

नासा के अनुसार लाल, सफेद और नीले रंग का यह सूट दबाव परिधान और एक जीवनदायी बैकपैक से बना है और यह अंतरिक्ष यात्रियों को विकिरण, अत्याधिक तापमान और माइक्रोमीटरोयोरिड्स से बचायेगा। यह उन्नत सूट चंद्रमा की सतह पर बहुत अधिक जटिल कार्यों को पूरा करने में सक्षम बनाता है। नासा की 2024 तक चंद्रमा पर पहली महिला और अगले पुरुष को भेजने और 2030 में मंगल पर जाने की योजना बना रहा है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts