उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण रिपोर्ट की जांच

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)

अमेरिका उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से संबंधित रिपोर्टों की जांच कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।
इससे पहले जापानी संवाद समिति क्योदो ने दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले रिपोर्ट दी थी कि उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात 12 बजकर छह मिनट पर कम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया है।  प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर काेरिया की ओर से किये जाने वाला मिसाइल परीक्षण का मसला अमेरिका गंभीरता से लेता रहा है। उन्होंने कहा,“फिलहाल हम कुछ भी ठोस बताने में असमर्थ हैं।”

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts