सीरिया में विद्रोहीयों के हमले में मरने वालो की संख्या बढ़ कर 11 हुई

Published On

दमिश्क (एजेंसी)

उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर में रविवार को विद्रोहियों के मोर्टार से किये गए हमलें में मरने वालो संख्या बढ़ कर 11 हो गई। सीरिया स्टेट मीडिया के अनुसार इससे पहले हमले में छह लोग मारे गए थे जिनकी संख्या अब बढ़ कर 11 हो गयी हैं। यह घटना पश्चिमी अलेप्पो के खालिदिया क्षेत्र में हुई थी। अल वतन मीडिया के हवाले से स्थानीय पुलिस के अनुसार अलेप्पो प्रांत के सुक्करी इलाके के निकट एक अन्य घटना में आतंकवादियों द्वारा बिछाये गए एक बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गई तथा अन्य दो लोग घायल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2017 में सरकार ने अलेप्पो में नियंत्रत हासिल कर लिया था लेकिन विद्रोही अभी भी पश्चिमी ग्रामीण इलाकों में मौजूद हैं जो लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों को बाधित करने के लिए शहर में अक्सर मोर्टार के गोले दागते हैं।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts