अमेरिका: वर्जीनिया में गोलीबारी, 12 की मौत

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल में एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारी जेम्स सेरवेरा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी और कहा, ‘हमें एक और पीड़ित के मरने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके साथ ही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है तथा चार घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस प्रमुख ने कहा, ह्लहमें घटनास्थल से एक 45-कैलिबर हैंडगन के साथ कई मैगजीन मिले हैं जो कि खाली हैं। संदिग्ध हमलावर हैंडगन में मैगजीनों को भर रहा था और पीड़ितों तथा हमारे अधिकारियों पर गोलियां चला रहा था। पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts