हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अगौता पुलिस क...

    अगौता पुलिस के हत्थे चढ़ा पन्द्रह हजार का इनामी बदमाश, मुठभेड़ में घायल बदमाश

    Bulandshahr:अगौता पुलिस के हत्थे चढ़ा पन्द्रह हजार का इनामी बदमाश, मुठभेड़ में घायल बदमाश

    बुलन्दशहर (कपिल देव इन्सां) अगौता पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली जब उसने हल्की मुठभेड़ के पश्चात बाइक सवार शातिर बदमाश को दबोच लिया। दबोचे गए बदमाश के कब्जे से बाइक एवं अवैध असलहा बरामद किया गया है। अभियुक्त पर पन्द्रह हजार का इनाम घोषित पाया गया।

    सोमवार की देर रात अगौता थाना प्रभारी सोमनाथ राय पुलिस टीम के साथ फतेहपुर बम्बे के नजदीक लोहलाडा पुलिया पर वाहन चैकिंग कर रहे थे बबूपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार को चैकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक को मोड़कर भागने के प्रयास में गिर पड़ा। पुलिस को नजदीक आते देख उसने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा हेतु पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को बंदी बनाकर तलाशी ली तो बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस व एक खाली खोका बरामद हुआ।

    पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ईस्माइल पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम निडोरी थाना मसूरी गाजियाबाद बताया। अभियुक्त की बाइक प्लैटिना डी एल 10एस ए 7069 पुलिस ने कब्जे में ले ली। घायल बदमाश के उपर पन्द्रह हजार का इनाम घोषित पाया गया। अभियुक्त के उपर पांच मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सोमनाथ राय,उप निरीक्षक दलीप कुमार सत्यवीर सिंह अनुज मिश्रा गजेन्द्र सिंह हैड कॉस्टेबल, कुलदीप सिंह कांस्टेबल ,प्रमोद कुमार चंद्रभान सिंह कन्हैया लाल शामिल रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here